deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

संभल में फिर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन से दरगाह, मस्जिद समेत कब्जे हटाए

LHC0088 1 hour(s) ago views 590

  

संभल में सरकारी जमीन से हटाए कब्जे।



जागरण संवाददाता, संभल। सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने पर राजस्व विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध निर्माण की पुष्टि से बाद बुलडोजर की मदद से उसको हटवा दिया गया। क्योंकि शासन की ओर से सरकारी भूमियों को चिन्हित कर उस पर से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए थे और इसी को लेकर कार्रवाई भी की गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की ओर से ग्राम समाज की भूमि का कराया गया था सर्वे


शासन प्रशासन के निर्देश पर जब राजस्व विभाग की ओर अभियान चलाया गया तो कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण मिला। जिसे देखकर अधिकारी व कर्मचारी चौक गए थे। क्योंकि वहां पर किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि धर्म स्थल का निर्माण किया हुआ था। इस अभियान के दौरान बहजोई मार्ग पर सड़क की भूमि पर दरगाह निर्माण की बात सामने आयी थी।

यहां अधिकारियों के निर्देश पर दरगाह प्रबंध समिति की ओर से जैक की मदद से उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया गया। इसके साथ ही मोहल्ला नाला में सुल्तानपुर बुजुर्ग अंदर चुंगी में कब्रिस्तान को बढ़ाकर सड़क की भूमि पर चाहर दीवारी का निर्माण कर लिया था। इसको भी बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। नगर के ही मुहल्ला चौधरी सराय में सुल्तानपुर बुजुर्ग अंदर चुंगी से भी सड़क की भूमि पर मस्जिद के निर्माण को हटवा लिया गया। जबकि मुहल्ला ठेर स्थित नाले की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा स्लैब डालकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। जिसे सर्वे के बाद अधिकारियोंं ने हटवा दिया।

  
टीम ने अवैध कब्जे हटवाए

  

मुहल्ला रायसत्ती में भी सड़क पर भूमि पर अवैध कब्जे के बाद दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। जानकारी के बाद टीम ने उसको हटवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जबकि आलम सराय में बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर कब्रिस्तान में शामिल कर लिया गया था। यहां बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जे को हटवाया गया था। जहां कई अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। हसनपुर मार्ग पर सड़क की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। जिन्हें बुलडोजर की मदद से हटवा दिया गया था।

  
मजार को हटवाकर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई गई थी।

  

कस्बा सिरसी में संभल मुरादाबाद मार्ग भी सड़क से भूमि के आंशिक भाग से मजार के कुछ हिस्से को हटाया गया था। इसके साथ ही वहां दीवार व गेट लगाकर सड़क की भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे राजस्व टीम द्वारा हटवाया गया। गांव ऐंचौड़ा कंबोह में भवालपुर बांसली की ओर जाने वाले मार्ग पर गांव अख्बंदपुर काफूरपुर में अवैध रूप से बनाई गई। मजार को हटवाकर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई गई थी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर बरात घर व खाद के गड़्ढों की भूमि पर अवैध कब्जा कर मस्जिद का निर्माण कर लिया गया था।





सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। जिसे चिन्हित करने के निर्देश मिलने के बाद लेखपालों को निर्देश दिए गए थे। बाद में अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटवा दिया गया। इसमें कुछ मस्जिद, दरगाह, बरात घर व कब्रिस्तान की चाहर दीवारी समेत अन्य स्थान थे। अब अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार संभल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66917