search

मथुरा में होगा रालोद का राष्ट्रीय अधिवेशन, अध्यक्ष की हाेगी घोषणा, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

deltin33 2025-11-4 11:36:52 views 1276
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवंबर को मथुरा में होगा। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होगी। संगठन विस्तार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।  

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने बताया है कि पार्टी का सदस्यता अभियान 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शुरू किया गया था, जो 31 अक्टूबर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक चला। अभियान पार्टी के इतिहास में सबसे व्यापक और सफल रहा और लाखों नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अधिवेशन का उद्देश्य संगठन को और सशक्त बनाना, पार्टी की भावी रणनीति पर विमर्श करना और आगामी राजनीतिक दिशा तय करना है। संगठन विस्तार, नीति निर्धारण, तथा किसान एवं युवा केंद्रित कार्यक्रमों पर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। आयोजन में सभी राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

राज्य हज इस्पेक्टर के 125 पदों के लिए 450 आवेदन

सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद करने वाले राज्य हज इंस्पेक्टर बनने के लिए 450 सरकारी कर्मचारियों ने आवेदन किया है। आवेदकों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित किया जाएगा। प्रदेश से इस बार 17226 हज यात्री रवाना किए जाएंगे।

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि तीन नवंबर तक 450 सरकारी कर्मचारियों ने आनलाइन आवेदन किया है। 150 हज यात्रियों पर एक हज इंस्पेक्टर का चयन किया जाना है। इस हिसाब से लगभग 125 हज इंस्पेक्टरों को सऊदी अरब में भेजा जाएगा।

इनके चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 नवंबर को होगी। नवंबर के चौथे सप्ताह में साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए महिला हज इंस्पेक्टरों का भी चयन किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521