search

नाइजीरिया में ईसाइयों की हत्या से भड़के ट्रंप, सेना उतारने का किया एलान; क्या है मामला?

Chikheang 2025-11-4 01:37:14 views 1240
  

अमेरिका वहां पर जल्द हवाई या जमीनी हमले कर सकता है (फोटो: रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नाइजीरिया में ईसाइयों की हत्या कर रहे इस्लामिक आतंकी संगठनों के सफाए के लिए अमेरिका वहां पर जल्द हवाई या जमीनी हमले कर सकता है। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही है।

उन्होंने रविवार को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को नाइजीरिया में कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा था। नाइजीरियाई सरकार ने ट्रंप के बयान का स्वागत किया है लेकिन देश की संप्रभुता के सम्मान का भी अनुरोध किया है।
2019 से हो रही ईसाई समुदाय के लोगों की हत्या

नाइजीरिया में बोको हराम समेत कई इस्लामिक संगठन सक्रिय हैं जो 2019 से वहां पर ईसाई समुदाय के लोगों की हत्या कर रहे हैं। चालू वर्ष के सात महीनों में ही सात हजार से ज्यादा ईसाई लोग मारे जा चुके हैं। ईसाइयों के कई संगठनों ने अमेरिका से अल्पसंख्यकों के सफाए की मुहिम को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने पेंटागन को त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। माना जा रहा है कि अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में यह कार्रवाई बहुत जल्द हो सकती है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा कि सेना नाइजीरिया में सैनिक तैनात कर सकती है या हवाई हमले कर सकती है, स्थिति को सामान्य बनाने के लिए उसे जो करना होगा-वह करेगी।

ट्रंप ने इस मसले पर इससे ज्यादा विवरण देने से इन्कार कर दिया। ट्रंप के बयान की प्रतिक्रिया में नाइजीरिया के राष्ट्रपति के सलाहकार डैनियल बीवाला ने कहा है कि आतंकी संगठनों पर कार्रवाई में नाइजीरिया की सरकार अमेरिका को पूरा सहयोग देगी लेकिन उसे हमारा संप्रभुता का सम्मान करना होगा।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953