search

महिलाओं के खातों में 2100 रुपये भेजकर सरकार ने अपना संकल्प पूरा किया: बड़ौली

deltin33 2025-11-4 01:07:12 views 855
  

हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।



जागरण संवाददाता, मानेसर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। मोदी और नायब सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उनको हर व्यक्ति तक पहुंचाना है तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में हर रोज निर्णय लेकर जनता की सेवा कर रहे हैं। नारी शक्ति के विकास के लिए नायब सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हुई है।

साेमवार को मानेसर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा दिवस पर नायब सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर अपना संकल्प पूरा किया है।

नायब सरकार ने पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत कर पारदर्शी कार्यशैली का प्रमाण दिया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।नायब सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो भी संकल्प लिए थे उन्हें नायब सरकार एक-एक कर पूरा कर रही है।

भाजपा की प्राथमिकता हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की सेवाएं पहुंचाना है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। 15 नवंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल, विधानसभा, जिला स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं।

भाजपा का लक्ष्य हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना, हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और हर घर में समृद्धि लाना है। इस मौके पर गुरुग्राम महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत यादव, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, जिला महामंत्री प्रदीप सैनी, मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रिंसी चाहर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकश शर्मा आदि मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521