search

बनारस की तर्ज पर काली नदी के घाट पर होगी भव्य गंगा आरती, तैयारियां तेज

Chikheang 2025-11-4 00:37:32 views 998
  



जागरण संवाददाता, एटा। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी डा. नागेन्द्र नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद में बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन आज मंगलवार को किया जाएगा। यह आयोजन मौहरा घाट काली नदी मरथरा के पास, ग्राम नगला जगरूप, ब्लाक शीतलपुर में संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में दोपहर एक बजे से विविध गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें मैराथन एक किलोमीटर दौड़, पर्यावरण कार्यशाला, नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण पर प्रेरक भाषण, ग्रुप नृत्य, बैंड शो, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता और हस्ताक्षर अभियान शामिल हैं। शाम पांच बजे दीपदान और भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिसमें स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण और प्रसाद वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर काली नदी के तट पर आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के इस पावन संगम का हिस्सा बनने की अपील की है।

.
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953