search

जौनपुर: बेटे की तेरही पर पिता ने तोड़ा दम, शोक में डूबा इलाका

cy520520 2025-11-3 23:07:20 views 1294
  

पुत्र की मौत के सदमे से तेरही के दिन सोमवार को पिता की भी मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, जौनपुर। करंट से झुलसकर पुत्र की मौत के सदमे से तेरही के दिन सोमवार को पिता की भी मौत हो गई। घटना क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव की है। इससे बेटी की तेरही भी स्थगित कर दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गांव निवासी 35 वर्षीय आशुतोष सिंह ने 13 दिन पूर्व रात में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने को लगाया था।

चार्जर निकालते समय करंट से झुलस जाने से आशुतोष सिंह की मौत हो गई थी। इससे उनके पिता 65 वर्षीय शोभनाथ सिंह हमेशा चिंतित रहते थे। सोमवार को आशुतोष सिंह की तेरही का कार्यक्रम आयोजित था।

घर पर नात-रिश्तेदार जुटने लगे थे। दोपहर में शोभनाथ सिंह की हालत अचानक बिगड़ गई। स्वजन उपचार के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वजन के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल दुखदायी हो गया है। अब दोनों का त्रयोदशाह एक साथ होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725