deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Assembly Election 2025: CM योगी आदित्यनाथ ने बताया इंडी गठबंधन के तीन बंदराें का नाम, बाेले-इनकाे नहीं दिख रहा देश का विकास

cy520520 Yesterday 22:43 views 963

  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए



डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार काे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के चाैथे दाैरे में इंडी गठबंधन के तीन बंदराें का नाम उजाकर कर दिया। उन्हाेंने दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मुरारी मोहन झा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बाद एक रैली व जनसभा ने न सिर्फ चुनावी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। मुरारी मोहन झा के समर्थन में जनसभा में उन्हाेंने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया और इंडी गठबंधन के तीन बंदराें की जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि इंडी गठबंधन के तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू हैं। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इनको न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकास दिखता है, न देश की प्रगति की खुशबू महसूस होती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मिथिला की यह पावन धरती, जो मां भगवती जानकी की आत्मा कही जाती है, उन सभी रामद्रोही ताकतों को स्पष्ट संदेश दे रही है कि अब बिहार में रामराज्य का उदय होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम हुए ही नहीं। यही कांग्रेस, यही आरजेडी और इनके साथी यूपी की समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं।

आज वही लोग बिहार में धर्म और विकास के नाम पर जनता को छलने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और आरजेडी की वही जोड़ी है जिसने न केवल बिहार को हिंसा, नरसंहार और अराजकता की आग में झोंका, बल्कि मां जानकी और भगवान श्रीराम के अस्तित्व तक पर सवाल उठाया था। जो राम का विरोधी है, वह भारत का विरोधी है, वह मिथिला का भी विरोधी है और वो हम सब का विरोधी है।
एनडीए का मतलब है विकास, विरासत और विश्वास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनडीए सुशासन का प्रतीक है। यह गरीब को आवास देता है, किसान को सम्मान निधि देता है, नौजवान को रोजगार देता है, माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ देता है। वहीं कांग्रेस-आरजेडी अपहरण, अराजकता और जातीय हिंसा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब रामराज्य की अवधारणा को साकार करने का समय है। मां जानकी की इस पावन धरती से मैं यही आग्रह करने आया हूं कि बंटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और बिहार सेफ रहेगा। एनडीए विजयी होगा तो बिहार विजयी होगा।
डबल इंजन की सरकार ने बदल दी काशी से लेकर मिथिला की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष पहले मैंने यहां आकर कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है और आज रामलला विराजमान हैं। जैसे रामलला अयोध्या में विराजमान हुए, वैसे ही सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर भी डबल इंजन की सरकार बना रही है। यही होता है अच्छी सरकार का फायदा, जिससे हाेता है आस्था का सम्मान व विकास का संकल्प। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज राम-जानकी मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, जो अयोध्या और मिथिला को एक बार फिर भावनात्मक रूप से जोड़ देगा। 2005 से पहले अयोध्या से दरभंगा आने में 16 घंटे लगते थे, अब लखनऊ से दरभंगा आने में मात्र 45 मिनट लगते हैं। यही है डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड।
कांग्रेस-आरजेडी के राज में हुआ नरसंहार, अब बिहार में विकास की बहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरजेडी की सरकार के समय बिहार नरसंहारों से दहला रहता था, बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारी भयभीत थे। उन्होंने जाति के नाम पर समाज को तोड़ा, अपहरण को उद्योग बना दिया। लेकिन अब एनडीए की सरकार में न दंगा है, न भय। यूपी की तरह बिहार को भी माफिया और अराजकता से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि आज यूपी में माफिया की छाती पर बुलडोजर चलता है। जो लूटेगा, उसका सब कुछ जाएगा और वही संपत्ति गरीबों को घर बनाकर दी जाएगी। यही है गरीबों के हित में न्याय की नई परिभाषा।
कश्मीर से धारा 370 हटना, मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्हाेंने कहा कि कश्मीर को विवादित कांग्रेस ने बनाया था। वहां हिंदुओं को विस्थापित किया गया, मिथिला का व्यक्ति वहां नहीं बस सकता था। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर यह अन्याय खत्म किया। अब बिहार और मिथिला का कोई भी व्यक्ति वहां जाकर सम्मानपूर्वक रह सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के पाप को धोने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
65966