ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mahindra XEV 9S को लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले निर्माता ने सोशल मीडिया पर इसका नया टीजर जारी किया है। नए टीजर में निर्माता की ओर से किस तरह के फीचर्स की जानकारी दी गई है। कब एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्च होगी नई एसयूवी
महिंद्रा की ओर से भारत में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक निर्माता इलेक्ट्रिक सेगमेंंट में Mahindra XEV 9S को लॉन्च करेगी। इस एसयूवी के लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया गया है।
क्या मिली जानकारी
सोशल मीडिया पर जारी किए गए नए टीजर में कई फीचर्स की जानकारी मिल रही है। टीजर के मुताबिक एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, नए डिजाइन की एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएल, शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही एसयूवी के एक्सटीरियर में ब्लैक ग्लॉस फिनिश पेंट को भी दिया जाएगा।
कितनी दमदार होगी बैटरी
निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही बाकी जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी में दो बैटरी पैक के विकल्प दिए जा सकते हैं। पहले विकल्प के तौर पर इसमें 59 kWh की बैटरी दी जा सकती है। जिससे इसे 542 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है और दूसरे विकल्प के तौर पर इसमें 79 kWh की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे इसे 656 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह इस एसयूवी को भारतीय बाजार में 27 नवंबर को लॉन्च करेगी। इसे मौजूदा Mahindra XEV 9e के ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। |