यूएन में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को खूब धोया। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए आए पाकिस्तानी पीएम को लगा कि वह झूठ परोसेंगे और दुनिया उनपर विश्वास करेगा। लेकिन हुआ इसका उल्टा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यूएन में भारत ने केवल पाकिस्तान को आईना दिखाया, बल्कि भारत ने पाकिस्तान का धुआं उड़ा दिया। यूएन में भारत की डिप्लोमेट पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आतंक के साथ कई मु्द्दों पर बेनकाब किया। पाकिस्तान को इस वैश्विक मंच पर शर्मिंदा भी होना पड़ा। आइए आपको बताते हैं कि यूएन में पाकिस्तान को उसकी हैसियत बताने वाली पेटल गहलोत कौन है?
कौन हैं पेटल गहलोत?
दरअसल, पेटल गहलोत आईएफएस अधिकारी हैं। वह केवल 33 साल की ही हैं। 2015 में उन्होंने इंडियन फॉरेन सर्विस ज्वाइन किया। वर्तमान में वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी हैं। वहीं, इससे पहले वह भारतीय विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को के भारतीय मिश में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुकीं हैं।
DU से हुई है पेटल की पढ़ाई
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पेटल गहलोत का जन्म नई दिल्ली में हुआ। इसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली आईं, जहां पर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान में एमए किया। इसके बाद 2015 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुईं।
गिटार बजाने का रखती हैं शौक
आईएफएस अधिकारी होने के बावजूद भी पेटल गहलोत बेहद कलात्मक व्यक्तित्व की धनी हैं। बताया जाता है कि उनको गिटार बजाने का काफी शौक है। वहीं, उन्हें गाने का भी शौक है। खाली समय में वह अक्सर वह संगीत की दुनिया में खो जाती है।
SSC Phase 13 Exam Answer Key 2025, SSC Phase 13 Exam Answer Key, Phase 13 Exam Answer Key, Phase 13 Exam Answer Key 2025, ssc,gov,in, ssc phase 13 answer key, ssc phase 13 answer key 2025
पेटल गहलोत का सोशल मीडिया देखकर लगता है कि उन्होंने प्रकृति से भी काफी लगाव है। बताया जाता है कि वह अपनी टीम के साथ काफी दोस्ताना संबंध रखती हैं। कहा जाता है कि पेटल डिप्लोमेसी को पर्सनल टच देती हैं। कई मौकों पर देखा गया है कि वह दूसरे देशों के डिप्लोमेट्स के साथ अपनी मीटिंग के दौरान ज्यादा कूल नजर आती हैं।
UN में पाकिस्तान को जमकर धोया
यूएन महासभा की बैठक में पेटल ने पाकिस्तान को जमकर धोया। उनका ये भाषण काफी शानदार रहा। पाकिस्तान के खिलाफ उनका धारदार भाषण न सिर्फ भारत की कूटनीति की सख्त झलक पेश करता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि वैश्विक मंच पर भारतीय राजनयिक मजबूती के साथ अपनी बातों को रखने में सक्षम हैं।
यूएन में पाकिस्तान को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ वही अपनी पुरानी लाइन बार-बार दोहराए जा रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने (शहबाज शरीफ) ने आतंकवाद का महिमामंडन किया। सभी को पता है कि आतंकवाद पाकिस्तान की विदेश नीति के केंद्र में रहा है।
पेटल गहलोत ने कहा कि यह वही पाकिस्तान है जिसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 25 अप्रैल 2025 को जिस्टेंस फ्रंट का बचाव किया था। पाकिस्तान समर्थित इस आतंकी संगठन ने पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों का कत्लेआम किया गया।
यह भी पढ़ें: \“टूटे रनवे और जले हुए हैंगर जीत की निशानी है तो खुश रहें\“, UN में भारत ने शहबाज को सुनाया
यह भी पढ़ें: \“पाकिस्तान वापस जाओ\“, UN पहुंचते ही मोहम्मद यूनुस पर फूटा लोगों का गुस्सा
 |