श्रावस्ती में क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारी पूरी, मौसम की खराबी पहले दिन नहीं पहुंचे किसान

deltin33 2025-11-2 03:37:32 views 853
  

धान क्रय केंद्र खुलने के पहले दिन नहीं हुई बोहनी।



संवाद सूत्र, जमुनहा (श्रावस्ती)। किसानों के उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए सरकार के निर्देश पर जिले में विभिन्न स्थानों पर 26 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। एक नवंबर शनिवार को क्रय केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है। धान की खरीद के लिए पूरी तैयारी कर ली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, मौसम की खराबी के चलते किसान धान लेकर क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच सके। इससे पहले दिन ही क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हुई। दैनिक जागरण टीम ने शनिवार को तीन क्रय केंद्रों की पड़ताल की तो केंद्रों पर सन्नाटा पसरा दिखा।

बी-पैक्स धान क्रय केंद्र शिकारी चौड़ा, जमुनहा केंद्र खुला हुआ था। धान खरीद की सारी तैयारी पूरी है, लेकिन कोई किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचा। इससे केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए केंद्र पर सारी सुविधाएं उपलब्ध है। अभी तक कोई किसान उपज लेकर नहीं आया है।

बी-पैक्स लक्ष्मनपुर सेमरहनिया जमुनहा केंद्र बंद था। प्रभारी नरेंद्र मिश्र की ओर से नोटिस बोर्ड पर लिखा गया था कि वे शुक्रवार व शनिवार को बी-पैक्स गौसपुर में उर्वरक वितरण करेंगे। केंद्र प्रभारी ने बताया कि उनके पास बी-पैक्स गौसपुर का भी प्रभार है। इसलिए वे गौसपुर केंद्र में डीएपी वितरण करने आए हैं। केंद्र पर धान खरीद की सारी तैयारी उपलब्ध है। किसान उपज लेकर आएंगे तो उसे खरीदा जाएगा।

साधन सहकारी संघ नासिरगंज, जमुनहा केंद्र खुला था। धान खरीद के लिए पूरी तैयारी थी, लेकिन कोई किसान धान लेकर नहीं आया। केंद्र प्रभारी उत्तम कुमार शुक्ल ने बताया कि किसानों की ओर से अभी तक बेचने के लिए केंद्र पर धान नहीं लाया गया है। उन्होंने खरीद के लिए सारी तैयारी कर ली है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com