search

मायके जाते वक्त हाईवे पर हुआ हादसा, दुर्घटना में महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

Chikheang 2025-11-2 03:06:39 views 1237
  



संवाद सूत्र, बेवर। रिश्तेदारी में आयोजित त्रयोदशी संस्कार में भाग लेकर बच्चों के साथ लौट रहे बाइक सवार दंपती को शुक्रवार को हाईवे पर पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि पति सहित बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन के सिपुर्द कर दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव सराय मद्दू निवासी अनिल कुमार 32 वर्षीय पत्नी रोशनी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। घिरोर क्षेत्र के गांव तारपुर में रहने वाली रोशनी की बहन के यहां त्रयोदशी संस्कार था। जिसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को अनिल स्वजन के साथ बाइक द्वारा वहां गए थे। तारपुर से शनिवार सुबह अनिल पत्नी रोशनी, पुत्र विशाल और ऋषि के साथ बाइक द्वारा अपने गांव सराय मद्दू जा रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

जब बाइक थाना क्षेत्र से गुजरे हाईवे पर विद्या देश कोल्ड स्टोरेज के निकट पहुंची। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रोशनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अनिल, विशाल और ऋषि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भिजवाया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मृत्यु हुई है। जबकि उनके पति और बच्चे घायल हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953