search

DRDO में वैज्ञानिक बनीं AMU की पूर्व छात्रा तमकीन फातिमा, ऐसे हुआ चयन

Chikheang 2025-11-2 02:06:37 views 1009
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एएमयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग से हाल ही में एमटेक पास करने वाली छात्रा तमकीन फातिमा का भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक ‘बी’ पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम रोशन हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तमकीन का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन, गेट स्कोर और इंटरव्यू जैसे सख्त चयन प्रक्रिया के आधार पर हुआ। उन्होंने 2025 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एमटेक 9.944 सीपीआई के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए पूरी की। इससे पहले उन्होंने 2023 में बीटेक भी एएमयू से किया और कंप्यूटर साइंस में यूजी-नेट (जेआरएफ) 2024 में आल इंडिया रैंक 2 (99.9933 परसेंटाइल) हासिल किया।

शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध क्षमता को देखते हुए उन्हें अगस्त 2025 में एएमयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (कांट्रैक्चुअल) के रूप में नियुक्त किया गया। विभाग के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विभाग की उच्च स्तरीय तकनीकी प्रतिभा तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953