cy520520 • 2025-11-1 22:37:09 • views 1099
हरिद्वार में डॉक्टर से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। Concept Photo
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार में डॉक्टर से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ जितेंद्र चंदेला के बेटे डॉक्टर भावेश चंदेला के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को कुआं खेड़ा लक्सर निवासी आजाद गुर्जर बताते हुए कहा कि उसे आश्रम बनवाना है और डॉक्टर को इसके लिए साढ़े तीन लाख रुपए देने होंगे। आरोप है कि रकम देने से मना करने पर आरोपित ने गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने रंगदारी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लोकेशन और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |
|