तहसीलदार मड़ियाहूं के आदेश के बाद संबंधितों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील प्रशासन ने भरहूपुर ग्राम सभा में बंजर व भीठा खाते की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 निर्माणों को चिन्हित कर बेदखली व वसूली का आदेश जारी किया है। तहसीलदार मड़ियाहूं के आदेश के बाद संबंधितों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भरहुपुर ग्राम सभा के लेखपाल ने तहसीलदार न्यायालय में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें बताया गया कि पिछले करीब 40 वर्ष के भीतर सरकारी बंजर व भीठा खाते की भूमि पर कई लोगों ने अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर लिया है।
लेखपाल की रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि उपरोक्त सभी लोगों ने बिना किसी वैध अधिकार के बंजर व भीठा खाते की भूमि पर पक्का निर्माण खड़ा कर रखा है, जो राजस्व नियमों के विरुद्ध है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार मड़ियाहूं ने सभी चिन्हित कब्जेदारों के विरुद्ध बेदखली एवं वसूली (राशि निर्धारण) का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कार्रवाई की खबर फैलते ही भरहूपुर ग्राम सभा सहित आस-पास की बस्तियों में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
कई लोग आदेश की प्रतियों को लेकर भागदौड़ करते दिखाई दिए। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर वर्षों पुराना कब्जा होने के बावजूद छूट नहीं दी जाएगी और राजस्व संहिताओं के अनुसार कड़ी कार्रवाई अनिवार्य होगी। |
|