यमुना नदी पर 1.75 करोड़ रुपये से बनेंगे दो नए पांटून पुल: 40 हजार लोगों को मिलेगी राहत

cy520520 2025-11-1 12:36:58 views 1192
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। यमुना नदी पर दो पांटून पुल बनाए जा रहे हैं। दोनों पुल 1.75 करोड़ रुपये लागत आएगी। पेंटून पुलों से खंदौली और एत्मादपुर के 40 हजार लोगों काे लाभ होगा। विशेषकर न्यू आगरा के कॉलेजाें और कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों का समय और दूरी दोनों कम होंगी। दोनों पांटून पुल के लिए कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने पैरवी की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
पाेइया,तनौरा नूरपुर एवं सुरैरा के 40 हजार लोगों को मिलेगी राहत

  

यमुना नदी पर तनौरा नूरपुर से सुरैरा गांव के बीच पांटून पुल बनाया जा रहा है।जबकि दूसरा पुल पोइया से सुरैरा के बीच बनाया जा रहा है। इससे खंदौली ब्लॉक के लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। बड़ी संख्या खंदौली के छात्र दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) और न्यू आगरा क्षेत्र की कोचिंग में पढ़ने आते हैं। इन छात्रों को टेढ़ी बगिया से रामबाग और वाटर वर्क्स होते हुए आना पड़ता है।

  
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने की थी पैरवी

  

जाम में फंसने के साथ ही उनका काफी समय बर्बाद होता है। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि पांटून पुल बनने से छात्रों और ग्रामीणों का समय बचने के साथ ही दूरी भी कम हो जाएगी। वह पुल से सीधे दयालबाग और भगवान टाकीज तक कम समय में पहुंच सकेंगे। दोनों पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138177

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com