search

Bihar Weather Update: बिहार में मोंथा चक्रवात का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

LHC0088 2025-11-1 12:06:17 views 1125
  

बिहार में भारी बारिश का अनुमान  



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मोंथा चक्रवात (Montha Cyclone) का प्रभाव अगले दो दिनों तक बना रहेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ उत्तरी भागों में अति भारी एवं शेष जिलों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सात जिलों के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले के कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा (Heavy Rain) को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा , मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, जमुई, लखीसराय एवं पूर्णिया जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस स्थानों पर तेज हवा भी चलने की संभावना है। 24 घंटों के बाद 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दिन भर रूक-रूक कर हो रही वर्षा एवं तेज हवा चलने के साथ ठंड का प्रभाव बना रहा।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियां गया। जबकि 27.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान सुपौल के बीरपुर में सर्वाधिक वर्षा 148.2 मिमी दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी में दिन भर में 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

सिवान के रघुनाथपुर में 98.2 मिमी, मधुबनी के फुलपरास में 96.2 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 94.4 मिमी, छपरा में 90.4 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 81.8 मिमी, किशनगंज के पोठिया में 80.2 मिमी, आरा में 77.4 मिमी, बक्सर में 76.2 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 70.2 मिमी, सुपौल में 65.4 मिमी , सिवान के गोरियाकोठी में 63.2 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 62.4 मिमी, फारबिसगंज में 62.2 मिमी, सारण के दिघवारा में 55.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 55.2 मिमी, सिवान के हसनपुरा में 54.2 मिमी एवं सारण के परसा में 52.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रबी फसलों के लिए वर्षा उपयोगी

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के साथ विभिन्न जगहों पर हो रही वर्षा रबी फसलों के लिए उपयोगी होगा। कृषि विज्ञानी डा. शिवनाथ प्रसाद ने बताया कि वर्षा से तापमान में गिरावट रबी फसलों के लिए सही होगा। जबकि, आंधी तूफान आने से खरीब फसलों को नुकसान पहुंचाएगा। धान की फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में खेतों में रखे कटे फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखना सही होगा।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   23.6
   22.4
   
   
   गया
   25.6
   23.0
   
   
   भागलपुर
   25.4
   22.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   24.6
   22.2
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138