deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

‘शीश महल’ पर फिर सियासत तेज: दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में ‘महल’ की राजनीति, भाजपा-आप में जुबानी जंग

cy520520 4 day(s) ago views 558

  

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आलीशान बंगला शीशमहल के नाम से जाना जाता है, जिस पर विवाद गहराया हुआ है। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शीश महल को लेकर एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को भाजपा ने शीश महल बताते हुए इसे चुनावी मुद्दा बनाया था। अब राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल और भाजपा ने उनके ऊपर चंडीगढ़ में भी शीश महल बनवाने का आरोप लगाया है। वहीं, आप ने इसे तथ्यहीन करार देते हुए आवंटन पत्र दिखाने की चुनौती दी है। कहा, प्रधानमंत्री का फर्जी यमुना उजागर होने से भाजपा बुरी तरह से बौखलाई हुई है। कुछ भी अनाप-शनाप आरोप लगाकर अपने दाग कम करने में जुट गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, दिल्ली का शीश महल ख़ाली होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में सीएम कोटे की 2 एकड़ में बनी हुई आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी उन्हें मिल गई है। उन्होंने पंजाब सरकार के संसाधन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। कहा, पंजाब सरकार के निजी विमान से वह पार्टी के काम से गुजरात जाते हैं।

पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी हुई है। एक और पोस्ट में उन्होंने कहा चंडीगढ़ के सेक्टर 2 की जिस कोठी में केजरीवाल रुकते हैं, उसे कैंप आफिस बताने की कोशिश हो रही है। अगर ये कैंप आफिस है तो पिछले 4 साल में कितनी जनता यहां सीएम से मिलने आई? सीएम इस आफिस में कितनी बार बैठे? इसमें जरीवाल कैसे रहते हैं?सच ये है कि इस घर में पंजाब के सुपर सीएम रहते हैं।

दिल्ली भाजपा ने एक्स पर एक बंगले की सैटेलाइट इमेज साझा करते हुए कहा कि आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने एक और भव्य शीश महल तैयार कराया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, जब भी केजरीवाल के बंगला प्रेम की कोई कहानी सामने आती है तो आप नेता परेशान होकर तर्कहीन ब्यान देने लगते हैं। उन्होंने कहा, चंडीगढ का विशाल बंगला कागज़ों में पंजाब मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय है पर उपयोग केजरीवाल करते हैं। पंजाब एवं दिल्ली पुलिस के वीआइपी मूवमेंट से भी यह साबित होता है।

इस आरोप पर आप ने कहा, भाजपा पूरी तरह से अपना संयम भी खो बैठी है। यमुना का झूठ, प्रदूषण के झूठे आंकड़े, क्लाउड सीडिंग के झूठे दावे के बाद भाजपा ने एक और झूठे \“सात सितारा घर\“ पेश किया है। अगर चंडीगढ़ में किसी को घर आवंटित हुआ है तो भाजपा को आवंटन पत्र पेश करना चाहिए। चंडीगढ़ का प्रशासन भाजपा के अधीन है। उनकी मंजूरी के बिना कोई निर्माण नहीं हो सकता है। भाजपा के पास कोई दस्तावेज ना होना ही उसके झूठ का सबसे बड़ा सबूत है। भाजपा फिर एक बार अपने जाल में फंस गई है।

यह भी पढ़ें- बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते... अरविंद केजरीवाल (AAP) के प्रत्याशी को 3 मिनट लेट आने पर नामांकन से रोका
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
69623