search

टेंपो और ऑटो में सवारियां बनकर बैठती थी और फिर... चोरी के मामले में यूपी में छह महिलाएं गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-1 03:07:07 views 1262
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमती नगर के विभिन्न इलाकों में एक सप्ताह के अंदर टेंपो और आटो में सवारियां बनकर बैठी महिलाओं ने अलग-अलग मामलों में तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विभव खंड निवासी किरण ने 27 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह आटो में बैठकर पत्रकारपुरम के लिए निकली थी। आटो में पहले से दो महिला और एक लड़की बैठी थी। हैनीमैन से आगे विराट चौराहे पर उलटी करने के बहाने महिलाओं ने उनके गले से चेन चोरी कर ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी गिरोह ने 29 अक्टूबर को विरामखंड निवासी निशा वर्मा और 24 अक्टूबर को सीमा श्रीवास्तव की चेन भी पार कर दी थी। तीनों मामले दर्ज कर सीसी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की गई तो महिलाओं की पहचान हो गई।

शुक्रवार को विराट चौराहे से चंदौली के चिलविली सकलडिया निवासी ज्योति, माला, अर्चना, नीतू, मौ के सुल्तानीपुर चिरइयाकोट निवासी लक्ष्मी और गाजीपुर के तुरना नानगंज निवासी वंदना को गिरफ्तार किया है। महिलाओं का आपराधिक इतिहास भी मिला है। इनके कब्जे से चेन के टुकड़े, लाकेट, नकदी भी मिली है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953