deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Politics: रोहतास में राजद के 3 विधायक हुए बेटिकट, एक हो गए बागी; दिलचस्प हुआ चुनाव

cy520520 5 day(s) ago views 1134

  

तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव।



उपेंद्र मिश्र, रोहतास। रोहतास जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2020 के चुनाव में चार पर राजद के प्रत्याशी विजयी हुए थे। दो पर महागठबंधन कांग्रेस व एक पर माले प्रत्याशी विजयी हुए थे। राजद के चार विधायकों में सिर्फ नोखा विधायक अनिता देवी को टिकट मिला है। इस चुनाव में पार्टी के टिकट के लिए प्रयासरत रहे तीन विधायकों को निराशा हाथ लगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजद के डेहरी विधायक फतेहबहादुर सिंह, सासाराम के राजेश गुप्ता व दिनारा के विजय मंडल का टिकट काट दिया गया है। इन तीनों क्षेत्रो से राजद ने नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। टिकट न मिलने पर डेहरी के राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह इस बार बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

डेहरी से विधायक रहे फतेहबहादुर सिंह 2020 में डेहरी से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के सत्यनारायण सिंह को 446 मतों से हराया था। विधायक चुने जाने के बाद मां दुर्गा पर अपशब्दों के प्रयोग से पार्टी का एक खेमा काफी नाराज था। पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद से इस खेमे ने मिल नाराजगी जताई थी, जिस कारण पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

दल विरोधी आचरण, क्रिया कलाप व विधानसभा चुनाव में राजद के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप में पार्टी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने उन्हें बुधवार को छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है।

वहीं, सासाराम विधायक राजेश गुप्ता व दिनारा विधायक विजय मंडल घर पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि पार्टी को उनकी आवश्यकता नहीं थी, इस कारण उन्हें टिकट से वंचित किया गया।

सासाराम से 2020 के चुनाव में पहली बार राजद के टिकट पर विधायक बने राजेश गुप्ता ने जदयू के अशोक कुमार को लगभग 23 हजार मतों से पराजित कर इस सीट पर कब्जा जमाया था, फिर भी उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया। उनकी जगह सत्येंद्र साह को टिकट दिया, जिन्हें 2004 में झारखंड के गढ़वा के एक आपराधिक मामले में जमानत नहीं लेने के कारण नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वे अभी गढ़वा जेल में बंद हैं।

दिनारा विधान सभा क्षेत्र से राजद की टिकट पर विजय मंडल पहली बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने लोजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को 8228 मतों से पराजित किया था।उन्हें भी इस बार टिकट से वंचित कर दिया गया है। वहां से इस बार शशि शंकर कुमार उर्फ राजेश यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

टिकट से वंचित तीन विधायकों में डेहरी विधायक फतेह बहादुर चुनाव मैदान में हैं। वहीं सासाराम विधायक राजेश गुप्ता व दिनारा विधायक विजय मंडल टिकट कटने के कारण अपने प्रत्याशी के नामांकन में भी उपस्थित नही हुए। प्रचार अभियान में भी भाग नही लें रहे हैं। वे चुपचाप घर पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: करगहर में बदला समीकरण, पासवान-राजपूत और कुशवाहा वोटर बनेंगे किंगमेकर?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: झाझा में जातीय समीकरण पर टिकने लगी राजनीतिक बाजी, एनडीए-महागठबंधन और जन सुराज में मुकाबला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
69132