deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

नाबालिग ने घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर किया था दुष्कर्म, CCTV कैमरे की मदद से पुल‍िस ने दबोचा

Chikheang 5 day(s) ago views 548

  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे घर के बाहर खेल रही वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित कक्षा सात में पढ़ता है और पिता फलों का ठेला लगाता है। आरोपित पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख गया था। उधर मासूम का मेरठ में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने आरोपित को शहर से ही उसकी रिश्तेदार के घर से दबोच लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


कटघर क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बेटी बुधवार को शाम घर के बाहर अकेली ही खेल रही थी। इसी बीच मासूम को अगवाकर लिया गया। घर से 100 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। मासूम की हालत बिगड़ने पर लहूलुहान हाल में छोड़कर फरार हो गया था।

पड़ोसी महिला ने रोने की आवाज सुनी तो घटना की जानकारी हुई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती लाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया था। जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। उधर पुलिस ने आरोपित की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में आरोपित भागता नजर आया।

आरोपित को चिह्नित करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस आरोपित के घर पहुंची, लेकिन घर में ताला लटका था। उसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ के माध्यम से पुलिस गुरुवार की शाम आरोपित तक पहुंच गई। वह शहर में ही एक रिश्तेदार के यहां पर छिपा हुआ था। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित की उम्र 12 साल है। यह कक्षा सात का छात्र है और मासूम का पड़ोसी है।


मासूम से मिला आरोपित का पुलिस को क्लू



गुरुवार को सुबह मासूम होश में आई। उसका उपचार मेरठ में चल रहा है। मासूम से वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूछा तो मासूम ने बताया कि वह पढ़ाई करता है। इतना बताने के बाद फिर से मासूम बेहोश हो गई। उसके बाद मासूम को होश आया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कोई सवाल नहीं किया, लेकिन यह क्लू भी पुलिस को पर्याप्त रहा।





आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी थी। पूछताछ के बाद आरोपित को चिन्हित किया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र 12 साल है।- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
72373