search

10 साल बाद आरा में हुंकार भरेंगे PM मोदी, ऐतिहासिक मझौंवा मैदान से शाहाबाद की 22 सीटें साधने की रणनीति

deltin33 2025-10-31 19:07:31 views 1131
  

आरा में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी



दीपक, आरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दस साल बाद भोजपुर की धरती पर चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। यह सभा आगामी दो नवंबर को आरा शहर के मझौंवा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित होगी। यह वही ऐतिहासिक स्थल, जहां से वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार भोजपुर की जनता को संबोधित किया था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी वर्ष 2015 में दूसरी बार आरा पहुंचे थे, जब उन्होंने रमना मैदान से बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की घोषणा की थी। इसके बाद वे बक्सर और रोहतास में जरूर आए, लेकिन भोजपुर जिले में यह लगभग दस वर्षों बाद उनका बड़ा कार्यक्रम होगा।  
शाहाबाद क्षेत्र को साधने की रणनीति

इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी 30 मई 2025 को पड़ोसी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में सभा कर चुके हैं। अब एक बार फिर शाहाबाद क्षेत्र को साधने की रणनीति के तहत आरा को चुना गया है। भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर इन चार जिलों में फैले शाहाबाद क्षेत्र की कुल 22 विधानसभा सीटें हैं।

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में शाहाबाद में एनडीए का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। महागठबंधन ने 22 में से 20 सीटें जीती थीं, जबकि एनडीए को मात्र दो सीटें (आरा और बड़हरा) ही मिल पाई थीं। ये दोनों सीटें भाजपा ने अपने खाते में की थी।  
नीतीश-योगी कर चुके हैं दौरा

इसी पृष्ठभूमि में शाहाबाद को एनडीए ने इस बार रणनीतिक फोकस क्षेत्र बनाया है। चुनाव प्रचार के पहले चरण में अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भोजपुरी सिने अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोजपुर का दौरा कर चुके हैं।  

वहीं, महागठबंधन की ओर से अब तक केवल तेजस्वी यादव की एक सभा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई है। आने वाले दिनों में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं भोजपुरी पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह समेत एनडीए के कई स्टार प्रचारक भी शाहाबाद में डेरा डालने वाले हैं। आरा की यह सभा न सिर्फ भोजपुर बल्कि पूरे शाहाबाद क्षेत्र की राजनीतिक दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521