search

Haryana: राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल विमान से कुरुक्षेत्र के ऊपर भरी उड़ान, ब्रह्मसरोवर को देखकर दिया ये बड़ा संदेश

deltin33 2025-10-31 18:07:08 views 1164
  

धर्मनगरी में प्राचीन ब्रह्मसरोवर के ऊपर से राष्ट्रपति ने राफेल में भरी उड़ान (फोटो: सोशल मीडिया)



विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राफेल में कुरुक्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी। जब राफेल कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के ऊपर से उड़ान भर रहा था तो उन्हें एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इस बारे में बताया तो राष्ट्रपति ने देशवासियों को संदेश दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राफेल की इस उड़ान से मैं प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर को देख रही हूं। जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है।

राष्ट्रपति के इस संदेश ने एक बार फिर ब्रह्मसरोवर और गीता जन्मस्थली की ख्याति को विश्व भर में पहुंचा दिया है। इससे पहले वर्ष 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी विमान से ब्रह्मसरोवर के एरियल व्यू को ट्वीट किया था।

उन्होंने इस ट्वीट की फोटो के साथ लिखा था कि जब भी हरियाणा आएं, यहां जरूर आएं। अब राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्मू ने भी अपनी उड़ान के दौरान ही देशवासियों के नाम दिए संदेश में इसी भव्यता का संदेश दिया है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की राफेल उड़ान को लेकर जारी एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का राफेल कुुरुक्षेत्र की भूमि के ऊपर से उड़ान भर रहा था तो उन्हें एयर चीफ मार्शल एपी सिंह हम इस समय कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक जमीन के ऊपर हैं, आप अपने दाहिनी तरफ ब्रह्मसरोवर देख सकती हैं, क्या आप अपने इस अनुभव से देश को कोई संदेश देना चाहती हैं मैम।  

इसके बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि प्रिय देशवासियों नमस्कार, राफेल की यह उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है, इस आधुनिक विमान से आज मैं इस प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर को देख रही हूं, जो हमारी

सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है, हमारी सैन्य क्षमता पर मेरा विश्वास और अधिक दृढ़ हो रहा है। मैं इस उड़ान के लिए सैनिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विमान से ब्रह्मसरोवर का एरियल व्यू फोटो ट्वीट किया है। इस फोटो को ट्वीट कर उन्होंने अपने फालोअर से एक बार यहां आने की अपील की थी।

इस के साथ यहां के दूसरे पर्यटक स्थानों को देखने की सलाह दी है। इससे ब्रह्मसरोवर का एरियल व्यू देश-विदेश तक पहुंचा था। इस दिन प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर की पूर्वी तट पर बने मेला मैदान में आयोजित स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में पहुंचे थे।

यहां से जाते हुए उन्होंने विमान से ब्रह्मसरोवर की फोटो कैमरे में कैद कर इसका विहंगम दृश्य अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये करोड़ों लोगों तक पहुंचाया था।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससे पहले वर्ष 2022 में 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुुंची थी। उन्होंने ब्रह्मसरोवर के तट पर पुरुषोत्तमपुरा आग में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद पूजा अर्चना की थी।  

इसके बाद कुवि में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारंभ किया था और इसी दिन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521