search

करनाल में रेलवे रोड स्थित लाइब्रेरी बनेगी हाईटेक, गलियों का भी होगा निर्माण

LHC0088 2025-10-31 10:37:12 views 511
  

रेलवे रोड स्थित लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने की तैयारी।



जागरण संवाददाता, करनाल। विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणु बाला गुप्ता ने गुरुवार को करनाल वासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। नगर निगम द्वारा यह कार्य संपन्न करवाए जाएंगे। विधायक और मेयर ने आज रेलवे रोड स्थित लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। वार्ड 12 में दयाल टावर वाली गली में पार्क व गालियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम को वार्ड नंबर सात में अर्जुन गेट के सामने कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके बाद वार्ड नंबर 20 में गांधी नगर गली नंबर 10 व 11 में कार्य की शुरुआत की गई। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि लाइब्रेरी के नवीनीकरण की शुरुआत आज की गई है। पहली मंजिल बनाने और अन्य कार्यों पर लगभग दो करोड़ 98 लाख रुपए खर्च होंगे।

एक साल में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वह समय-समय पर यहां आकर औचक निरीक्षण भी करेंगे ताकि निर्माण कार्य में कोई कमी न रहे। हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए योजनाएं लागू कर रही है। उनके प्रति अपना दायित्व निभा रही है। लाइब्रेरी में आने वाले बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।

कोई कमी है तो उसे प्रभावशाली ढंग से दुरुस्त किया जाएगा। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि लाइब्रेरी के नवीनीकरण पर दो करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली मंजिल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा। लिफ्ट की व्यवस्था रखी जाएगी। बच्चों को सभी सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देने की शुरुआत हरियाणा में की थी। इससे बच्चे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138