search

जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे घरेलू हिंसा के मामले, पिछले साल 121 प्रतिशत की भारी उछाल

Chikheang 2025-10-31 06:36:11 views 1250
  

जम्मू-कश्मीर में घरेलू हिंसा के मामलों में 121 प्रतिशत की वृद्धि।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो वर्षों में घरेलू हिंसा के 2800 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में दर्ज घटनाओं में 121 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गुरुवार को विधानसभा में यह जानकारी दी गई।। हब्बाकदल से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक शमीम फिरदौस के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के लिए वन स्टाप सेंटर और मिशन शक्ति डैशबोर्ड पर 2872 घरेलू हिंसा के मामले दर्ज किए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनमें से 893 मामले 2023-24 में दर्ज किए गए जबकि 1979 मामले 2024-25 में दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार 2023-24 की तुलना में पिछले वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त 1086 घरेलू हिंसा के मामले दर्ज किए गए जोकि एक वर्ष में 121.61 प्रतिशत की वृद्धि है। सरकार ने कहा कि महिलाओं के लिए वन स्टाप सेंटर जिन्हें सखी केंद्र के रूप में जाना जाता है, मिशन शक्ति निदेशालय के तहत कार्यरत हैं।

ये केंद्र 2018 से जम्मू-कश्मीर में संचालित हो रहे हैं और संकटग्रस्त महिलाओं को चिकित्सा सहायता, मनोसामाजिक परामर्श, कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय और पुलिस सहायता जैसी सहायता प्रदान करते हैं। मंत्री ने कहा कि ये केंद्र वर्तमान में टोलफ्री नंबरों 181 महिला हेल्पलाइन सेवा और 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली के साथ एकीकृत हैं। सरकार ने कहा कि इन केंद्रों को घरेलू हिंसा, साइबर उत्पीड़न, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म आदि की घटनाओं से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953