search

कानपुर में मेट्रो ने बारादेवी से नौबस्ता के बीच पटरी बिछाने का काम किया पूरा, बनेंगे 4 क्रॉसओवर

deltin33 2025-10-31 02:37:00 views 1257
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। मेट्रो ने बारादेवी से नौबस्ता स्टेशन तक 5.3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रूट पर पटरी बिछाने का काम पूरा कर लिया है। इस सेक्शन पर ट्रैक निर्माण के साथ ही चार क्रासओवर भी बनाए गए हैं।

इस एलिवेटेड रूट पर पांच स्टेशन बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से स्वदेशी काटन मिल रैंप तक भूमिगत रूट पर भी पटरी बिछाई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेट्रो के पहले कारिडोर में आइआइटी से नौबस्ता के बीच रूट बनाया जा रहा है। इसमें बारादेवी से नौबस्ता के बीच ट्रैक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस रूट पर अप और डाउन दोनों ही लाइन पर ट्रैक की ढलाई गुरुवार को पूरी कर ली गई।

ट्रैक निर्माण के दौरान 18 मीटर लंबी 1,150 पटरियों को लगाया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि पहले कारिडोर में काम तेजी से चल रहा है। टीम नौबस्ता स्टेशन तक मेट्रो के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास में जुटी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521