search

14 जनपद, 45 लाख परिवार और 30 दिन का जनसंपर्क... यह है इस प्रांत के स्वयंसेवकों की कार्ययोजना

cy520520 2025-10-30 20:37:19 views 1266
  

100 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मना रहा स्थापना दिवस। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के बाद 100 साल पूरा होने के बाद भी हो सकता है आप संघ के बारे में नहीं जानते हों। या हो सकता है किसी पूर्वाग्रह से ग्रस्त हों। इसलिए संघ अपने कार्य को बताने और संघ के बारे सोच को बदलने के उद्देश्य से हर घर संपर्क अभियान शुरू करने जा रहा है। संघ के मेरठ प्रांत के अंतर्गत आने वाले प्रशासनिक मंडल मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद के सभी 14 जिलों में 45 लाख परिवारों के बीच पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

30 दिन में इस कार्य को करने के लिए 25 हजार टोली का गठन किया गया है।
टोली में शामिल तीन -चार स्वयंसेवक घरों में परिवारों के बीच में बैठकर चर्चा करेंगे। इसमें संघ के कार्य, पारिवारिक और सामाजिक मूल्य, राष्ट्र प्रेम और योगदान आदि बातें होंगी।एक नवंबर से इसकी शुरुआत होगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। स्वयंसेवक पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में संघ के कार्यों से परिचित कराएंगे और सामाजिक सद्भाव का अह्वान करेंगे। एक नवंबर से शुरू होने वाले गृह संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक हिंदू घर तक पहुंचना और साहित्य वितरण किया जाना है। 10 लाख पत्रिका का वितरण किया जाएगा। जनवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच मंडल और बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन होगा। यह आयोजन स्थानीय समिति बनाकर किया जाएगा। समिति में सर्वसमाज के लोग शामिल होंगे।
मार्च 2026 में जिला केंद्रों पर प्रमुख जन गोष्ठी होगी। इसमें 400 से 500 प्रभावशाली लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें दो सत्र होंगे। यह कार्यक्रम संघ को स्थानीय नेतृत्व से जोड़ने और प्रभावशाली वर्ग के बीच विचारों को स्थापित करने का अवसर देगा।

संघ की दृष्टि से 28 जिले हैं। अप्रैल 2026 में नगर और खंड स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें होंगी। इसमें विभिन्न पंथ, संप्रदाय प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर संवाद किया जाएगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 के बीच कालेज और विश्वविद्यालय स्तर पर 30 वर्ष तक के युवाओं के कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम विभाग स्तरीय होगा। प्रांत में नौ विभाग हैं। 27 सितंबर से चार अक्टूबर 2026 के बीच गांव व मुहल्ला के स्तर पर शाखा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737