search

Renault Duster में कितना दमदार होगा इंजन, कैसे होंगे फीचर्स

Chikheang 2025-10-30 18:37:13 views 1281
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रेनो की ओर से भारतीय बाजार में मौजूदा समय में हैचबैक से लेकर कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता ने घोषणा कर दी है कि वह जल्‍द ही अपने पोर्टफोलियो में नई एसयूवी के तौर पर Renault Duster को लॉन्‍च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में किस तरह की खासियत दी जा सकती हैं। कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्‍च होगी Renault Duster

रेनो की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Renault Duster को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता ने हाल में ही घोषणा की है कि वह जनवरी में इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर पेश करेगी।
क्‍या है खासियत

नई रेनो डस्‍टर को भारत में ऑफर की जाने वाली पुरानी जेनरेशन के मुकाबले पूरी तरह से बदला जाएगा। इसके एक्‍सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में बड़े बदलाव किए जाएंगे।
कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से नई जेनरेशन डस्टर के लॉन्‍च के समय ही फीचर्स की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी में नए डिजाइन का फ्रंट, एलईडी लाइट्स, नए अलॉय व्‍हील्‍स, ड्यूल स्‍क्रीन, नए डिजाइन वाले एसी वेंट्स, 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्‍टेबल फ्रंट सीट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइट्स, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से डस्‍टर की नई जेनरेशन में 1.2 लीटर माइल्‍ड हाइब्रिड टर्बोचार्ज इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंंजन का विकल्‍प भी दिया जा सकता है। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी दिए जा सकते हैं।
कब तक होगी भारत में लॉन्‍च

रेनो डस्‍टर की नई जेनरेशन को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर जनवरी 2026 में पेश किया जाएगा। जिसके कुछ समय बाद इस एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत

रेनो की ओर से नई जेनरेशन डस्‍टर के लॉन्‍च के समय ही सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये के आस-पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला

रेनो की ओर से डस्‍टर को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाता है तो इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953