search

पाई-पाई को मोहताज हुआ Ramayana का ये एक्टर, रणबीर कपूर की बहन Riddhima Kapoor ने बढ़ाया मदद का हाथ!

Chikheang 2025-10-30 16:12:57 views 1180
  

गंभीर बीमारी से जूझ रहे \“रामायण\“ और \“साईं बाबा\“ फेम ये एक्टर



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. मायानगरी में रातोंरात फेम पाने वाले ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक वक्त पर खूब कामयाब रहे लेकिन बदले वक्त ने उनके नसीब को बदल दिया और पाई-पाई के लिए वो मोहताज हो गए। अब एक ऐसे ही कलाकार पर दुविधा आन पड़ी है और ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सुधीर दल्वी (Sudhir Dalvi) हैं, जिन्होंने पर्दे पर साईं बाबा बनकर घर-घर में पहचान बनाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इलाज के लिए सुधीर दलवी के पास नहीं है पैसे
दरअसल जाने-माने एक्टर सुधीर दल्वी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 86 साल के एक्टर का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो सेप्सिस जैसी बीमारी की चपेट में हैं। बताया गया कि उनके इलाज में 10 लाख तक का खर्चा हो चुका है और उनके ट्रीटमेंट के लिए करीब 15 लाख की जरूरत है। ऐसे में उनके परिवार ने सभी से आर्थिक मदद मांगी है। डॉक्टर्स ने भी इस बात की जानकारी दी है उनके इलाज करीब इतना पैसा खर्च होगा।

यह भी पढ़ें- 52 साल की Mahima Chaudhry ने संजय मिश्रा संग रचाई दूसरी शादी? दुल्हन के जोड़े में सजी दिखीं \“परदेस गर्ल\“

  

रिद्धिमा कपूर ने की सुधीर दलवी की मदद
वहीं जब सुधीर दल्वी की बीमारी की खबर बॉलीवुड को लगी तो मदद के लिए सबसे पहले रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) आगे आईं। ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने सुधीर दलवी की आर्थिक मदद की है। रिद्धिमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, \“डन\“।

इसके बाद कुछ लोगों ने रिद्धिमा को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा कि वो फुटेज ले रही हैं, तो रिद्धिमा ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि, जीवन में सब कुछ दिखावे के बारे में नहीं होता है। किसी जरूरतमंद की मदद करना और अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद करना सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

  

सुधीर दल्वी ने 1988 में \“शिरड़ी के साईं बाबा\“ सीरियल में साईं बाबा का किरदार निभाया था। इस शो के बाद वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। इसके अलावा उन्होंने रामायण (Ramayana) में भी ऋषि वशिष्ठ की भूमिका निभाई थी। इसमें भी उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया लेकिन वक्त के साथ वो पर्दे से गायब हो गए। उम्मीद है कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और सुरक्षित अपने घर लौट आएं।

यह भी पढ़ें- कॉपी निकला Aashiqui का ये कल्ट सॉन्ग, 5 मिनट 7 सेकंड के लव एंथम की एक-एक लाइन है हूबहू!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953