search

Bihar News: चुनाव से पहले बिहार में मर्डर, सिवान में ASI की गला रेतकर हत्या; खेत में मिला शव

deltin33 2025-10-30 15:37:31 views 1256
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण टीम, सिवान। सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव नया टोला और सादपुर गांव के बीच बुधवार की रात थाने में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की हत्या कर दी गई।

बताया जाता है कि उनकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। शव रहर के खेत में बरामद हुआ, जो थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मृतक की पहचान मधुबनी जिले के राजपार थाना क्षेत्र के कुंनवार गांव निवासी अनंत पासवान के पुत्र अनिरुद्ध कुमार (46 वर्ष) के रूप में हुई है।

वे पिछले करीब डेढ़ वर्ष से दारौंदा थाने में पदस्थापित थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनोज कुमार तिवारी, एसडीपीओ अमन सहित दारौंदा और महाराजगंज थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापेमारी की है और वहां से तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस बीच, शव घटनास्थल पर मौजूद है और सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521