search

Gorakhpur News: छठ घाट विवाद के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पिपराइच पर हमला, लगाया जाम

cy520520 2025-10-30 12:36:36 views 1139
  

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर किया शांतिभंग में चालान



संवाद सूत्र, पिपराइच। नगर पंचायत क्षेत्र में छठ घाट पर बैनर लगाने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष संजय मद्धेशिया पर हरिलाल बैंड चौराहे के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह पंकज गुप्ता के साथ बाइक से काली मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, तभी बातचीत के बहाने रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

किसी तरह अध्यक्ष पास की एक दुकान में शरण लेकर बच निकले। घटना की जानकारी होने पर समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पिपराइच थाना पुलिस ने किसी तरह से जाम खाली कराया। चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

सोमवार को रामलीला मैदान स्थित छठ घाट पर बैनर लगाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष पक्ष और सभासद गुट के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान भी दोनों पक्षों में हाथापाई हुई थी। पुलिस ने उस समय अध्यक्ष पक्ष के एक व्यक्ति को शांति भंग में चालान कर मामला शांत कराया था, लेकिन रंजिश बनी रही।

नगर पंचायत अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने बताया कि बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह पूजा के लिए घर से निकले थे। जब वह हरिलाल बैंड चौराहे पहुंचे, तो सभासद व्यास मुनि गुप्ता और उनके साथ मौजूद लोगों ने बाइक रोक ली। छठ घाट विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनका कालर पकड़ लिया और गाली-गलौज की।

घटना के बाद आक्रोशित अध्यक्ष ने अपने समर्थकों संग सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में फिर से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस की सख्ती से मामला बढ़ने से रुक गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भाई ने ही की बहन की हत्या, बोरे में भरकर कुशीनगर में फेंका था शव

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने अध्यक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने जाम समाप्त कराया। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभासद व्यास मुनि गुप्ता, उनके भाई पिंटू, चाचा परासर, और चचेरे भाई अभिषेक गुप्ता का शांति भंग में चालान किया है। अध्यक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के यहां हुई थी पंचायत
सोमवार को विवाद के बाद एक विधायक के यहां दोनों पक्षों के बीच मंगलवार के दिन पंचायत हुई थी। जिसमें तय हुआ कि अध्यक्ष पद के जिस एक व्यक्ति ने सभासद के साथ मारपीट की है। उसका शान्ति भंग में चालान कर बात खत्म किया जाए। पंचायत के कुछ घंटे बीता और पुरानी रंजिश में तनाव फिर पैदा हो गया।

इधर थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाने पर उन्हें बातचीत के लिए पुलिस ने बुलाया। जबकि नगर पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर प्रत्याशी रहे रितेश मद्धेशिया ने कहा कि पंचायत अध्यक्ष द्वारा जानबूझकर मेरा नाम घसीटा जा रहा है।

विवाद के लिए वह स्वयं जिम्मेदार हैं। वहीं रामलीला कमेटी अध्यक्ष रिशभ कश्यप ने आरोप लगाया कि रामलीला कमेटी पदाधिकारियों के साथ पक्षपात पूर्ण कार्रवाई हो रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737