search

कठुआ में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी; हत्या की आशंका

Chikheang 2025-10-30 06:06:00 views 1147
  

बिलावर में महिला का शव पेड़ से लटका, हत्या का संदेह!



संवाद सहयोगी, बिलावर। अठुन पंचायत की 31 वर्षीय महिला शिमो देवी पत्नी काकू राम का शव घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकता मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतका शिमो देवी के मायका बिलावर के धार डुग्गनु में है। बताया जा रहा है कि उसका पति पल्लेदारी (मजदूरी) करता है जो कि रोजी-रोटी के लिए राज्य से बाहर गया हुआ है। घटना के समय भी वह जम्मू-कश्मीर से बाहर था।

मृतका के दोनों बेटे बिलावर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां का शव देखकर आंसुओं से भरा माहौल और भी गमगीन कर दिया। परिवार और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इस बीच मृतका शिमो देवी के मायके वालों ने ससुराल वालों गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर, सास और ननद उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। साथ ही शिमो देवी की हत्या की भी आशंका जताई है। मायके पक्ष का कहना है कि शिमो देवी के साथ लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। यह मौत संदेह से परे नहीं है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिलावर उपजिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक मां की जिंदगी यूं अचानक कैसे खत्म हो गई? मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंतिम संस्कार भी मायके वालों ने गुरूनाल में किया। पूरे क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल था। मायके पक्ष के लोग इस बात पर अड़े है कि जब तक हत्यारों को नहीं पकड़ा जाता, तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने मायके वालों को समझते हुए मृतका के ससुर, सास, ननद को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद ही लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953