search

अमेरिकी सीनेट से ट्रंप को झटका, ब्राजील पर 50% टैरिफ खारिज

LHC0088 2025-10-30 04:07:08 views 1032
  

अमेरिकी सीनेट से ट्रंप को झटका (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोपने के मामले में झटका लगा है। सीनेट ने 48 के मुकाबले 52 वोटों से ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोपने के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने गत जुलाई में राष्ट्रीय आपात शक्तियों का उपयोग करते हुए ब्राजील के खिलाफ यह कदम उठाया था।पालिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील से जुड़े प्रस्ताव पर मंगलवार को सीनेट में मतदान हुआ। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पांच सांसदों टाम टिलिस, सुसैन कोलिंस, लिसा मर्कोव्स्की, मिच मैककोनेल और रैंड पाल ने भी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
ब्राजील पर लगाया था 50% टैरिफ

सदन में यह मतदान ट्रंप के कनाडा और अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ के खिलाफ लाए जाने वाले प्रस्तावों की कड़ी का हिस्सा है। यह अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार नीतियों के अमेरिकी किसानों और छोटे व्यवसायों पर आर्थिक प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं को जाहिर करता है।

टैरिफ के प्रमुख आलोचक सीनेटर रैंड पाल ने कहा, \“आपातकाल युद्ध, अकाल और तूफान होते हैं। इसे टैरिफ से जोड़ना ठीक नहीं है। यह आपातकालीन शक्ति का दुरुपयोग है।\“ गत जुलाई में ट्रंप ने ब्राजील से आने वाली वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी। उन्होंने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो के प्रति खराब बर्ताव से अपने फैसले को जोड़ा था।

\“जल्द लौटूंगी अपने देश\“, दिल्ली से शेख हसीना का बड़ा एलान; बांग्लादेश में सियासी भूचाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138