deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Budh Gochar 2025: 21 नवंबर तक इन राशियों का कारोबार पकड़ेगा रफ्तार, खुशियों से भर जाएगा जीवन

deltin33 6 day(s) ago views 839

  

Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध देव को समर्पित होता है। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध देव की कृपा बरसने से जातक मधुरभाषी होता है। साथ ही बिजनेस में उत्तम करता है। वहीं, बुध के कमजोर होने पर जातक को बिजनेस समेत शुभ कामों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो हाल ही में ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने अपनी चाल बदली है। इससे पहले बुध देव विशाखा नक्षत्र में विराजमान थे। वहीं, 27 अक्टूबर को बुध देव ने अनुराधा नक्षत्र में गोचर किया है। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को बिजनेश में विशेष लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
कन्या राशि

  

कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए कन्या राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। वृश्चिक राशि में गोचर से कन्या राशि के जातकों को बुध देव शुभ फल प्रदान करेंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। आप बिजनेस में उत्तम करेंगे। इसके साथ ही आपमें विनम्रता आएगी। आप अपनी बातों पर अटल रहेंगे। आसान शब्दों में कहें तो अपने वचनों को पूरा करेंगे। नवीन विद्या अर्जित करने में रूचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कारोबार के माध्यम से आप धन कमाने में सफल होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। शत्रुओं के माध्यम से भी आप धन कमाने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि


  

अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि वृश्चिक होती है। वर्तमान समय में बुध देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। बुध देव की कृपा से आप हाजिरजवाब हो सकते हैं। आपके मित्रों की संख्या अधिक होगी। बुध देव की कृपा से आप कुशल वक्ता होंगे। कारोबार से जुड़ी परेशानी दूर होगी। यात्रा के योग बनेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने जन्म स्थान से दूर रह सकते हैं। बुधवार के दिन हरी सब्जियों का दान करें। साथ ही कार्य स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें- Budha Gochar 2025: सोच-समझकर लें फैसलें, जानिए अपनी राशि का हाल

यह भी पढ़ें- Budha Gochar 2025: धन के मामले में रखें सावधानी, जानें तुला से धनु राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads for now.

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

administrator

Credits
69183
Random