LHC0088 • 2025-10-28 19:33:09 • views 705
युगांडा में दर्दनाक हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: युगांडा के एक राजमार्ग पर बुधवार तड़के दो बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें 63 लोगों की मौत हो गई। यह पूर्वी अफ्रीकी देश में हाल के वर्षों में हुई सबसे भीषण मोटर दुर्घटनाओं में से एक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उत्तरी युगांडा के एक प्रमुख शहर गुलु जाने वाले राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। विपरीत दिशाओं में जा रहे दो बस चालकों ने अन्य वाहनों को ओवरटेक करने का प्रयास किया और किरयांडोंगो शहर के पास बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
रेड क्रास की प्रवक्ता आइरीन नाकासीता ने बताया कि इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या असामान्य रूप से अधिक है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के शरीर से खून बह रहा था और उनके हाथ-पैर टूटे हुए थे। घटनास्थल की तस्वीरें इतनी भयावह थीं कि उन्हें साझा नहीं किया जा सकता। ज्यादातर घायलों का इलाज पास के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) |
|