search

कैमूर में सड़क किनारे खड़े वाहन में बाइक टकराने से दो की मौत, यूपी से आ रहे थे अपने गांव

Chikheang 2025-10-28 19:22:43 views 1184
  

बाइक टकराने से दो की मौत



संवाद सूत्र, दुर्गावती(कैमूर)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे-19 पर सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक चांद थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया निवासी घारू बिंद के पुत्र बिशुनी बिंद 26 वर्ष एवं झिंगटु बिंद के पुत्र श्रीनिवास बिंद 23 वर्ष बताए जाते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों दीपावली के दिन बाइक से उत्तर प्रदेश की तरफ से खरीदारी कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर महमूदगंज बाजार के समीप सड़क किनारे खड़े वाहन में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार होने के चलते बाइक सीधे वाहन में जाकर टकरा गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक अपना वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को स्थानीय थाना ले आई। उसके बाद स्वजन को इस घटना की सूचना दी गई। स्वजन के आने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों के शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां बहेरिया सहित आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। दीपावली के दिन हुई इस घटना से बहेरिया गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953