search

उन्नाव में डिवाइडर से टकराई बाइक, एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस; युवक ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

cy520520 2025-10-28 19:19:47 views 947
  

उन्नाव: हाइवे पर दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस की देरी से युवक की मौत



जागरण संवाददाता, उन्नाव। दही क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाइवेपर हाईवे कटरा गांव के पास सोमवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गयी। हेलमेट न लगा होने व सिर में गंभीर चोट से बाइक सवार की मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अजगैन क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामकिशन का 28 वर्षीय पुत्र अनुज बाइक से सोमवार शाम करीब 7 बजे किसी काम से सदर क्षेत्र जा रहा था। दही क्षेत्र के कटरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उछलकर अनुज डिवाइडर प्रोग्राम और उसका सिर टकरा गया।

हेलमेट न लगा होने और सर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुज को तड़पता देख एंबुलेंस को फोन मिलाया गया पर वह 1 घंटे तक नहीं पहुंचे पहुंची। जिससे तड़प कर अनुज की मौत हो गई। समय से एंबुलेंस आ जाती है तो शायद जान बच जाती। हादसे की जानकारी घर पहुंचते ही त्योहार की खुशियों में मातम पसर गया। एसओ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737