search

महाराष्ट्र: खतरनाक नक्सली मल्लौजुला वेणुगोपाल राव ने डाले हथियार, 60 अन्य नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

deltin33 2025-10-28 18:31:18 views 1238
  

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 60 से अधिक नक्सलियों ने किया सरेंडर। प्रतीकात्मक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। खतरनाक नक्सली मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (सोनू) ने 60 नक्सलियों के साथ पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ लंबे समय से ऑपरेशन चला रखा है। नक्सलवाद को देश से पूरी तरह खत्म करने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में लगातार कई नक्सली सरेंडर करते नजर आ रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोनू ने पिछले महीने सितंबर में ही प्रेस रिलीज जारी करते हुए हथियार डालने के संकेत दिए थे। छत्तीसगढ़ में मौजूद कई नक्सली कैडरों ने भी उसका समर्थन किया। सोमवार को सोनू ने 60 नक्सलियों के साथ हिंसा का रास्ता हमेशा के लिए छोड़ दिया।

नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया, “CPI/माओवादी के सदस्य मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (सोनू) ने 60 अन्य माओवादियों के साथ हथियार डाल दिए हैं। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकारों के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का नतीजा है।“

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- \“वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार\“, बीजापुर में नक्सलियों ने की बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521