search

कर्नाटक में होने वाला है बड़ा फेरबदल! कैबिनेट मंत्रियों के साथ डिनर पर क्या बोले सिद्धारमैया?

Chikheang 2025-10-28 18:24:29 views 965
  

कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल लगभग खत्म होने को है। ऐसे में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें लगे जा रही हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बेंगलुरु में कैबिनेट मंत्रियों के साथ डिनर की चर्चा जोरो पर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्रियों के साथ डिनर को लेकर फैली अफवाहों के बीच सिद्धारमैया ने इस पर जवाब दिया है। सोमवार को कित्तूर महोत्सव मशाल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कैबिनेट मंत्रियों के साथ डिनर करना कोई अपराध है?
कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें

बता दें राज्य में मुख्यमंत्री पद में फेरबदल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्रियों का डिनर अफवाहों को और हवा देने का काम कर रही थी। बता दें सोमवार शाम 7 बजे से मुख्यमंत्री आवास \“कावेरी\“ में डिनर का आयोजन किया गया। इस डिनर में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों को आमंत्रित किया है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी।के। शिवकुमार ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
मंत्रियों के साथ सिद्धारमैया का डिनर

दिलचस्प बात ये भी है कि डीके शिवकुमार ने सोमवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ डिनर में शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में सिद्धारमैया के पास कई एजेंडे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953