search

पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे छह अफ्रीकी नागरिकों को किया गिरफ्तार, भेजे जाएंगे स्वदेश

deltin33 2025-10-28 18:23:34 views 1249
  

दिल्ली के निहाल विहार में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे छह अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। निहाल विहार थाना पुलिस ने चंदर विहार में रहने वाले छह अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और वे सभी अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया और निर्वासन के लिए एक हिरासत केंद्र भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर को निहाल विहार थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को चंदर विहार के एक घर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां छह विदेशी नागरिक रह रहे थे।

पुलिस की मौजूदगी भांपकर सभी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। आरोपी कैमरून, घाना और नाइजीरिया के निवासी हैं। पुलिस ने उनसे पासपोर्ट और वीजा समेत अपने यात्रा दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

उन्होंने बताया कि उनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार नागरिकों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। वहाँ से उन्हें निर्वासित करने के आदेश जारी किए गए। पुलिस ने सभी को नरेला के लामपुर स्थित हिरासत केंद्र में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, निर्वासन की कार्यवाही चल रही है।
समाप्त, गौतम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521