search

दीपावली और छठ पूजा को लेकर परिवहन विभाग तैयार, इन मार्गों पर बढ़ेगी बसों की संख्या

deltin33 2025-10-28 18:22:44 views 791
  

त्योहार को लेकर परिवहन निगम बढ़ाएगा बसों की संख्या।



संवाद सूत्र, बलरामपुर। दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली, कानपुर व प्रयागराज, समेत 14 मार्गाें पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी उस मार्ग पर और बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली व छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा को लेकर परिवहन निगम ने सभी रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार कर ली है। मुख्यालय से निर्देश मिलने पर बसों का संचालन करने की बात निगम के अधिकारी कह रहे है।

दिल्ली मार्ग पर 10 से बढ़ाकर 14 बसों का संचालन किया जाएगा। इसी तरह कानपुर मार्ग पर 22 से 30, बहराइच-लखनऊ मार्ग पर आठ से 10, गोंडा, लखनऊ मार्ग पर 10 से 12, अयोध्या मार्ग पर छह से 10, वाराणसी मार्ग पर दो से चार व प्रयागराज मार्ग पर चार बढ़ाकर पांच बसें कर दी गई हैं।

वहीं, बस्ती मार्ग पर एक से दो, बलरामपुर,गोंडा-बढ़नी रूट पर पांच, बहराइच मार्ग पर 10 इसी तरह उतरौला मार्ग पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे सफर करने वाले यात्रियों को आसानी होगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में 101 बसाें का बेड़ा हैं। दीपावली व छठ पूजा को देखते हुए सभी मार्गों पर बसों का संचालन बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। मुख्यालय से निर्देश मिलने पर बढ़ाई गई बसों का संचालन किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521