search

Bihar Weather Today: ठंड से ठिठुरने को रहें तैयार... लगातार गिर रहा तापमान, तेजी से बढ़ रही ठंडक, जानें आपके शहर का क्या है हाल

Chikheang 2025-10-28 18:18:08 views 1244
  

Bihar Weather Today: ठंड की दस्तक के साथ छाता और रेनकोट की जगह स्वेटर और शाल की तैयारी शुरू हो गई है।



संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bihar Weather Today बिहार, भागलपुर की धरती से आज सोमवार को मानसून औपचारिक रूप से विदाई ले सकता है। चार महीने से रुक-रुक कर सक्रिय रहे बादलों का डेरा अब हटने के मूड में है। इसके साथ ही अब वर्षा ऋतु की अगली दस्तक के लिए अगले वर्ष का इंतजार रहेगा। मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा सकेगा। सुबह-शाम हल्की ठंडक लगेगी, जबकि दिन के वक्त हल्की गर्मी बनी रहेगी। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। कुल मिलाकर, अब भागलपुर में छाते और रेनकोट की जगह स्वेटर और शाल की तैयारी शुरू हो जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीएयू सबौर के मौसम विज्ञानी डा. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि भले ही आधिकारिक घोषणा शेष है, लेकिन हवा की दिशा, तापमान और आर्द्रता का स्तर और आसमानी गतिविधि साफ संकेत दे रहे हैं कि आज सोमवार को मानसून भागलपुर से अलविदा कह देगा। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस के साथ रातों में हल्की ठंडक मिलकर मौसम परिवर्तन का अहसास करा रहा है।

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से सुबह के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे खुले क्षेत्रों और गंगा किनारे इलाकों में खास तौर पर ठंड अधिक महसूस होगी। खेतों में खड़ी धान की फसल के लिए भी यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 83 प्रतिशत आद्रता के साथ 6.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल मौसम साफ और हल्की ठंड का एहसास होगा।

एक नजर मानसून 2025 पर

  • जून के अंतिम सप्ताह में मानसून का आगमन  
  • जुलाई-अगस्त में औसत से अधिक वर्षा, कई बार बाढ़ जैसे हालात
  • सितंबर अंत तक रुक-रुक कर बारिश
  • अब अक्टूबर में बदला मौसम, ले रहा करवट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953