search

10 बार थप्पड़ मारने पर 81 हजार का इनाम... थाईलैंड के बिजनेस टाइकून ने क्यों दिया ऐसा ऑफर?

deltin33 2025-10-28 18:14:22 views 1246
  

बेटे को संपत्ति से निकालने का किया फैसला (फोटो: @Austynzogs)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक थाई बिजनेस टाइकून ने अपने विवाहित बेटे को एक अन्य महिला के साथ संबंध रखने के लिए संपत्ति ने निकालने का फैसला किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के चुम्फॉन प्रांत में सबसे बड़े डूरियन बाग और गोदाम के मालिक, 65 वर्षीय अर्नोन रोडथॉन्ग ने पहले उस महिला को थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने का एलान किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल रोडथॉन्ग के बेटे चाई की शादी हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है। लेकिन शादी के बाद चाई का एक दूसरी महिला से संबंध हो गया। इसके बाद चाई ने अपनी पत्नी को बंदूक दिखाकर धमकाया और उससे घर छोड़कर चले जाने की धमकी दी। रोडथॉन्ग के मुताबिक, जिस महिला के प्यार में चाई पागल है, वह पहले उनके पोते को भी डेट कर चुकी है।
पुलिस जुर्माने के भुगतान के लिए भी तैयार

रोडथॉन्ग ने एलान किया कि जो भी उस महिला को कम से कम 10 बार थप्पड़ मारेगा, उसे 30 हजार बाट (करीब 81 हजार रुपये) का इनाम दिया जाएगा। रोडथॉन्ग ने पोस्ट में लिखा, \“लैंग सुआन जिले में जो भी उस महिला को थप्पड़ मारेगा, उसे मैं 30 हजार बाट दूंगा। लेकिन कम से कम उसे 10 बार थप्पड़ मारना होगा। काम पूरा होने के बाद पैसे लेने मेरे पास आ जाना।\“

रोडथॉन्ग ने ये भी कहा कि थप्पड़ मारने वाले पर लगने वाले पुलिस जुर्माने का भुगतान भी वह करेंगे और अगर कोई कानूनी कार्रवाई होती है, तो वह उसे झेलने के लिए तैयार हैं। रोडथॉन्ग ने कहा कि यह पोस्ट उन्होंने अपनी निर्दोष बहू के लिए न्याय की मांग करने के लिए किया है। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

रोडथॉन्ग ने बाद में कहा कि मेरे शुभचिंतकों ने मुझे इस मामले को सुलझने के लिए हिंसा का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया है। इसलिए मैं इसे रद करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बेटे से सारे रिश्ते खत्म कर रहे हैं और उनके नाम पर की गई संपत्ति को बहू और पोती के नाम पर कर देंगे।

यह भी पढ़ें: कम से कम कितने में घूम आ सकते हैं Thailand, फ्लाइट-होटल की कीमत बस इतनी, जानें टोटल खर्च
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521