search

Bihar Crime: नालंदा में मर्डर, रुपये के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली

cy520520 2025-10-28 18:13:46 views 751
  

मां की मौत पर रोता हुआ पुत्र। (जागरण)



जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। चंडी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा–पहाड़पुर मार्ग पर रविवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका के सिर और पीठ में दो गोलियां मारकर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। मरने वाली महिला वेना थाना क्षेत्र के गंगाबिगहा निवासी रामप्रवेश यादव की 55 वर्षीय पत्नी सरिता देवी है।  

मृतका के पुत्र विपिन कुमार ने बताया कि उनकी मां के नाम पर जीविका समूह की कम्युनिटी मोबलाइजर (सीएम) रेखा देवी ने पांच लाख रुपये का लोन लिया था।

इसी ऋण के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विपिन कुमार ने सीधे तौर पर रेखा देवी पर रुपये के विवाद के कारण ही उनकी मां की हत्या करने का आरोप लगाया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की सूचना मिलते ही चंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हिलसा की एएसपी कुमारी शैलजा भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी कुमारी शैलजा ने बताया कि महिला की हत्या गोली मारकर की गई है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737