search

Gurugram Crime: जातिगत टिप्पणी को लेकर सोहना बस स्टैंड पर दो पक्ष भिड़े, चार लोग घायल

deltin33 2025-10-28 18:05:16 views 891
  

अस्पताल में भर्ती घायल युवक।  



संवाद सहयोगी, सोहना। सोहना बस स्टैंड पर शनिवार सुबह अपशब्द कहने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।इसमें होमगार्ड, ला छात्र सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में ला छात्र की टांग टूट गई। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़ित आबिद ने बताया कि वह दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं।प्रतिदिन रोडवेज बस से ड्यूटी के लिए आते जाते हैं।शनिवार सुबह जब वह सोहना बस स्टैंड से बस में चढ़ रहे थे, तभी पास खड़े एक युवक ने जाति को लेकर अपशब्द टिप्पणी की। इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आबिद ने अपने भाई जुबेर को मौके पर बुला लिया। जुबेर होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं।

टिप्पणी करने वाले दूसरे पक्ष के युवक ने भी अपने पांच-छह साथियों को बुला लिया। उनके साथी लाठी-डंडों से लैस होकर आए और आबिद व जुबैर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान वहीं पास खड़े जीडी गोयनका विश्वविद्यालय के ला छात्र माहौन के रहने वाले मुस्तफा और यूसुफ पर भी आरोपितों ने हमला किया। इस हमले में मुस्तफा का पैर टूट गया, जबकि अन्य तीनों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

सोहना शहर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521