search

Bihar Weather Update: कमजोर होते मानसून के बीच बिहार के 13 जिलों में वज्रपात और बूंदाबांदी अलर्ट, तापमान में भी बढ़ोतरी

cy520520 2025-9-26 15:36:28 views 1247
  राजधानी सहित 13 जिलों में मेघ गर्जन की चेतावनी





जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून का प्रभाव कमजोर होने के साथ वर्षा में कमी आने के साथ तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को पटना सहित 13 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो अक्टूबर तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 66.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।



पटना का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस एवं 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 25.4 मिमी, वाल्मीकि नगर में 19.6 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 19.4 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 17.2 मिमी, नालंदा के बेन में 16.8 मिमी दर्ज की गई।

PM MODI, Russian Deputy Prime Minister

वहीं गयाजी के बेलागंज में 13.8 मिमी, पटना के मनेर में 10.7 मिमी, गयाजी के इमामगंज में 8.6 मिमी, पटना के बिहटा में 7.4 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 7.2 मिमी दर्ज की गई।

इसके अलावा जहानाबाद के सात मिमी, भोजपुर के तरारी में 6.6 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 6.4 मिमी एवं जहानाबाद के घोषी में 4.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)











    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   पटना
   34.9
   27.8
   
   
   गयाजी
   34.4
   25.4
   
   
   भागलपुर
   35.2
   28.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   33.8
   27.1
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156166