आगरा को मिल सकती है एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात।
जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल को पहली और ओवर आल 5वीं वंदे भारत मिलने जा रही है। इस वंदे भारत का संचालन लखनऊ से मुंबई के मध्य होगा। 20 कोच की यह ट्रेन 12 घंटे में सफर पूरा करेगी। अभी इस सफर को तय करने में 19 घंटे से अधिक का समय लगता है। जल्द ही इस ट्रेन का परीक्षण होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक साल पूर्व आगरा मंडल को पहली भोपाल वंदे भारत मिली थी। इसके बाद उदयपुर, खजुराहो और वाराणसी वंदे भारत का संचालन शुरू हुआ। इन सभी ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।rohtak-politics,Rohtak news, Abhay Chautala, INLD, BJP, Haryana politics, Chaudhary Devi Lal, Pension scheme, Free electricity for farmers,Rohtak,Haryana news
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ-मुंबई स्लीपर वंदे भारत आगरा से होकर गुजरेगी। इससे आगरा से मुंबई या फिर लखनऊ के मध्य आवागमन आसान हो जाएगा। अभी तक ऐसी कोई भी वंदे भारत संचालित नहीं है।
यह भी पढ़ें- UP के इस जिले में 62 करोड़ से बढ़ेगी उपकेंद्रों की क्षमता, लगाए जाएंगे 292 नए ट्रांसफार्मर |