search

Bihar Politics : ललन सिंह बोले-मोदी ने बढ़ाया विश्व में सम्मान, नीतीश ने जगाई विकास की उम्मीद

deltin33 2025-10-24 03:37:35 views 1261
  

जिला जदयू के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ‌व अन्य। जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जिले के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाया है। आज भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की रफ्तार को गति दी है। जनता को उनके काम से नई उम्मीद की किरण मिली है।  इस विकास यात्रा को और तेज करने के लिए जनता को चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को समर्थन देना चाहिए। यह सिर्फ पंचायत का नहीं, बल्कि देश और बिहार के विकास का चुनाव है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में हम पारिवारिक विवादों या आपसी मतभेदों के कारण अलग-अलग हो जाते हैं, लेकिन जब गांव में किसी के घर शादी होती है या सावन में भोले बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करने की बारी आती है, तो सब एकजुट होकर भाग लेते हैं।
भेदभाव भूलकर वोट करना चाहिए

उसी तरह इस लोकतंत्र के महापर्व में भी सभी को भेदभाव भूलकर एनडीए उम्मीदवारों को मजबूत करना है। उन्होंने जदयू जिला के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन जिला परिषद मार्केट में किया और साहेबगंज, कांटी तथा नगर विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस मौके पर विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, पार्टी जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार, संगठन प्रभारी राबिन सिंह, प्रो. सब्बीर अहमद, शैलेश कुमार शैलू, अनीश कुमार  समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
साहेबगंज के सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक ने मतदान आशीष मोदी ने गुरुवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 43, 48, 59, 60, 68, 69, 79 तथा 80 का भौतिक रूप से सत्यापन किया। इस दौरान मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, वोटर स्लिप का वितरण, साइनेज, रैंप , मतदाताओं की संख्या, आदि के बारे में सेक्टर पदाधिकारी तथा बीएलओ से पूछताछ की। उन्हें अवगत कराया गया कि साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में वोटर स्लिप का वितरण काफी तेजी से हो रहा है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने तथा जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बूथों के निरीक्षण के क्रम में कार्य की प्रगति तथा चुनाव की तैयारी पर संतोष व्यक्त किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521