मां के प्रेमी ने किशोर के प्राइवेट पार्ट का करवा दिया आपरेशन, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। ठाकुरगंज में मां के प्रेमी ने किशोर के साथ अश्लील हरकतें की। फिर जबरन प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन करवा दिया। किसी तरह किशोर पिता के पास पहुंचा तो आपबीती बताई। पीड़ित पिता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी सआदतगंज में कपड़े की दुकान चलाती थी। जहां पर सआदतगंज नूरबाड़ी निवासी कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी कपड़े की सप्लाई करने आता था। इस दौरान उसने मिलने जुलने के बहाने पीड़ित की पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। पत्नी उसके बहकावे में आकर बेटे को लेकर मंजूर के घर चली गई।meerut-city-general,Shamli, Meerut,checkpoints,Accident,Uttar Pradesh news
पीड़ित पिता का आरोप है कि मंजूर बेटे के साथ अश्लील हरकतें करता था। उससे गंदे काम करवाता था। बेटे से अपने प्राइवेट पार्ट की मालिश करवाता था। इस दौरान मंजूर ने बेटे के गुप्तांग का जबरन ऑपरेशन करा दिया। पेरशान होकर बेटा अपने पिता के घर भाग आया।
घटना का जानकारी उसने पिता को दी। इसके बाद पिता ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि लैंगिग अपराध बाल संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। |