प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
संवाद सहयोगी, सरैया। थाना क्षेत्र के मनिकपुर - रामपुर महुआ इलाके में गुरुवार की रात घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी गई। इसमें महिला घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक बदमाश भाग निकले। घायल महिला को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरैया थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया गया कि उक्त गांव निवासी अजय राय की पत्नी चांदनी देवी घर के बरामदे में बैठी थी। उसी समय बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला से पूछा कि किसका घर है। जवाब मिलने के बाद कमर से हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हथियार लहराते हुए फरार
इसमें महिला को गले के पास गोली लग गई। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। lucknow-city-crime,Lucknow City news,sexual assault Lucknow,minor abuse Lucknow,forced operation Lucknow,Thakurganj crime,Lucknow crime news,arrest Lucknow,police investigation Lucknow,POCSO Act Lucknow,child abuse Lucknow,Uttar Pradesh news
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के बैरिया स्थित एक की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि अजय सरैया इलाके में मोबाइल की एक दुकान में काम करता है। उनको दो बेटा है। महिला गृहणी बताई जा रही है।
दोनों बदमाश काले रंग का कपड़ा पहने थे। उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है। पति अजय राय ने बताया कि घटना के वक्त वह छत पर था। चांदनी नीचे बरामदे पर बैठी हुई थी। उसी वक्त दो बदमाश आए और गोली मार दी।
जबतक वह नीचे उतरे, दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोली घर के अंदर ही चली है। कमरे में खून गिरे मिले है। पति से पूछताछ कर पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने की बात कह रही है। |