search

बिहार चुनाव का साइड इफेक्ट्स, अल्लाहरु की विदाई, शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

LHC0088 2025-10-24 00:13:06 views 1282
  




डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को कृष्णा अल्लावरू को यूथ कांग्रेस प्रभारी के पद से हटा दिया है। अल्लावरू की जगह मनीष शर्मा को भारतीय युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। अल्लावरू वर्तमान पार्टी के बिहार प्रभारी हैं। जो पिछले कई महीनों से दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शर्मा की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से यह बदलाव उस वक्त किया गया है, जब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं और महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान देखने को मिल रहा है।ष
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में बड़ा बदलाव

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में खींचतान देखने को मिल रहा है। महागठबंधन के कुछ सीटों पर सहयोगी दलों के बीच उभरे कारण कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से भेंज की। इस दौरान बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद थे।

कृष्णा अल्लावरु के पास यूथ कांग्रेस प्रभारी का भी पद था। लेकिन आज कांग्रेस ने अल्लावरु को इस पद से मुक्त कर दिया है। कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस प्रभारी के पद की जिम्मेदारी मनीष शर्मा को सौंपी है। कांग्रेस पार्टी के इस बदलाव को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138